विशेष शिविर में ग्रामीणों को दिया गया जॉब कार्ड

लिट्टीपाड़ा. सूरजबेड़ा पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव में मंगलवार को सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनभागीदारी विशेष शिविर लगाया गया.
लिट्टीपाड़ा. सूरजबेड़ा पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव में मंगलवार को सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनभागीदारी विशेष शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य था दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना. शिविर में बीएओ केसी दास ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्र के लोगों को योजनाओं से जोड़ने की प्राथमिकता है. शिविर के दौरान मनरेगा अंतर्गत लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया. वहीं, पात्र ग्रामीणों को जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा ग्रामीणों में सिकल सेल की जांच की गयी. जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया. ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










