अंकेक्षण दल ने तोड़ाई गांव में मनरेगा की योजनाओं का लिया जायजा

हिरणपुर. अंकेक्षण दल ने वित्तीय वर्ष- 2025-26 अंतर्गत मनरेगा की योजनाओं व अभिलेखों का निरीक्षण किया.
हिरणपुर. प्रखंड की तोड़ाई एवं डांगापाड़ा पंचायत में गुरुवार की शाम एमओआरडी (ग्रामीण विकास मंत्रालय) के अंकेक्षण दल ने वित्तीय वर्ष- 2025-26 अंतर्गत मनरेगा की योजनाओं व अभिलेखों का निरीक्षण किया. अंकेक्षण दल में सहायक लेखा पदाधिकारी गीता राम, लेखापाल पवन व परियोजना पदाधिकारी अबि अब्राहम शामिल थे. अंकेक्षण दल सबसे पहले तोड़ाई पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने लाभुक उत्तम मंडल एवं अनूप मंडल की बागवानी योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी पौधे मौजूद पाए गए. इसके बाद दल ने नूनो देवी एवं गीता देवी के पशुधन विकास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन बकरी शेड का भी जायजा लिया, जो निर्माणाधीन स्थिति में पाया गया. इसके बाद डांगापाड़ा पंचायत पहुंचकर योजनाओं से संबंधित अभिलेखों एवं सात पंजी का निरीक्षण किया. इसके बाद दल प्रखंड कार्यालय पहुंचा, जहां कैश बुक एवं अन्य पंजी का अवलोकन किया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी, एइ रंजीत हेम्ब्रम, जेइ परेश भारती, प्रेम टुडू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




