केंद्र सरकार की ढुल मूल रवैये से टीबी मरीजों को नहीं मिल रही दवा : कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 5:31 PM
जिले के सरकारी अस्पतालों में टीबी दवा की किल्लत है. मरीजों को अस्पताल से दवा नहीं मिल पा रही है. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने कही.
पाकुड़ नगर. जिले के सरकारी अस्पतालों में टीबी दवा की किल्लत है. मरीजों को अस्पताल से दवा नहीं मिल पा रही है. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है. उन्होंने कहा कि मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों की दवा बीच में ही बंद हो जा रही है. उनका कहना है कि सीएस से बात करने पर पता चला है कि केंद्र से ही दवा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. कहा कि केंद्र सरकार की ढुल मूल रवैये के कारण खामियाजा टीबी मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 में घोषणा की थी कि वह 2025 तक टीबी का उन्मूलन करेगें. पर अब दवा के लिए टेंडर होने के बावजूद भी मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










