सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दिलायी गयी शपथ

Updated at : 22 Mar 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दिलायी गयी शपथ

पाकुड़. सड़क सुरक्षा सदस्यों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लिट्टीपाड़ा के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

पाकुड़. जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सदस्यों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लिट्टीपाड़ा के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने विशेष रूप से 18 वर्ष से कम के बच्चों को वाहन न चलाने की सलाह दी. छात्रों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके और यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी. विशेष रूप से उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित करने को कहा गया. सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने छात्रों से आग्रह किया कि यदि वे अपने परिवार के किसी सदस्य को बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते देखें, तो उन्हें रोकें और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें. इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है. लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. यातायात नियम का पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शपथ दिलायी गयी. सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तिका एवं पंप्लेट सभी छात्रों के बीच वितरण किया गया. सभी छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज कराया गया, इसमें सही जवाब देने वाले 5 छात्रों को हेलमेट देकर पुरस्कृत किया गया. साथ ही गुड समिरिटरन के दायित्वों के बारे में सभी को अवगत कराया गया, जैसे मोटरवाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से सुनहरा घंटा में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में वाले नेक व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से 2,000/-(दो हजार) रुपये नकद पहली बार एवं 5 हजार रुपये दूसरी बार (जान बचाने वाले व्यक्ति को) साथ ही दोनों स्थिति में प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने की योजना सरकार की ओर से लागू की गयी है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक अमित कुमार राम सहित शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola