नौ को विद्यार्थी परिषद मनायेगा स्थापना दिवस

Updated at : 06 Jul 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
नौ को विद्यार्थी परिषद मनायेगा स्थापना दिवस

नौ को विद्यार्थी परिषद मनायेगा स्थापना दिवस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई की बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी नौ जुलाई को विद्यार्थी परिषद छात्र दिवस सह स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. सह नगर मंत्री जीत शाह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर महेशपुर हाईस्कूल के खेल मैदान में झंडोत्तोलन किया जाएगा, साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा. पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद 1949 से लगातार छात्रों के लिए संघर्ष और विश्वविद्यालय में छात्रों की आवाज बनकर काम करता आ रहा है. विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय हित, समाज हित और छात्र हित के लिए खड़ा रहता है. मौके पर प्रमुख रूप से हेमलाल हेंब्रम, राकेश मरांडी , इस्माइल हांसदा, सुजीत सोरेन, परमे टुडू, मिकाइल सोरेन, मुंशी हेंब्रम. सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola