पछुआ हवा के तेज झोंकों ने लोगों की बढ़ायी परेशानी

Updated at : 04 Mar 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
पछुआ हवा के तेज झोंकों ने लोगों की बढ़ायी परेशानी

पछुआ हवा के तेज झोंकों ने लोगों की परेशानी पढ़ा दी है. पिछले दो तीन दिनों से मौसम ने करवट ली है.

विज्ञापन

पाकुड़. पछुआ हवा के तेज झोंकों ने लोगों की परेशानी पढ़ा दी है. पिछले दो तीन दिनों से मौसम ने करवट ली है. मंगलवार को भी मौसम में परिवर्तन देखा गया. देर दोपहर तक तेज हवा चलती रही. सुबह 11 बजे के बाद लू चलने लगी और धूप भी तेज रही. तेज धूप और पछुआ हवा से शरीर में जलन महसूस हो रही थी. हलख भी सुख रहे थे. ऐसा लग रहा था मानों शरीर में कोई जान ही न हो. शुरुआती मौसम में ही जब यह स्थिति है तो आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं. ऐसे मौसम में बचाव को लेकर डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने से सर्दी, खांसी, सर दर्द, डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियां हो सकती हैं. अभी ठंड का मौसम समाप्त हुआ है. लोग गर्मी के मौसम में धीरे-धीरे प्रवेश कर रहे हैं. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ठंड के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं. लोगों में वह आदत अभी बनी हुई है, जिस कारण लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे मौसम में लोगों को हल्का खाना खाना चाहिए. बाहर की चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, ज्यादा परेशानी होने पर स्थानीय डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola