चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार

मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने 3 अक्टूबर को पथरघट्टा निवासी अलाउद्दीन विश्वास की चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच16इ2652) बरामद कर तीन आरोपियों सागर मंडल, कुलदीप मंडल (शहरकोल निवासी) और चंदन कुमार राय (नसीपुर निवासी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य व गुप्तचर सहायता से छापेमारी कर सागर और कुलदीप को पहले पकड़ा, जिनके पास मोटरसाइकिल मिली। बाद में उनकी निशानदेही पर चंदन भी गिरफ्तार हुआ। दोनों मुख्य आरोपी सागर और कुलदीप का आपराधिक इतिहास है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
प्रतिनिधि, पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में शहरकोल निवासी सागर मंडल, कुलदीप मंडल और नसीपुर निवासी चंदन कुमार राय शामिल हैं. एसडीपीओ दयानंद आजाद ने रविवार को कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को पथरघट्टा निवासी अलाउद्दीन विश्वास की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (गाड़ी संख्या जेएच16इ2652) चोरी हो गयी थी. इस घटना को लेकर मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 263/25 के तहत मामला दर्ज किया गया. मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और गुप्तचर की मदद से टीम ने छापेमारी की. इस दौरान सबसे पहले सागर मंडल और कुलदीप मंडल को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. उनकी निशानदेही पर चंदन कुमार राय उर्फ साजन को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता के साथ अभिषेक कुमार, मिथुन रजक, चंदन कुमार, गुरुदेव कुमार, सुभजित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस के अनुसार सागर मंडल और कुलदीप मंडल इस चोरी के मास्टरमाइंड थे. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 155/23 के भी आरोपी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




