खेल बच्चों के शारीरिक विकास का मजबूत आधार : राहुल कुमार
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 20 Jan 2026 5:26 PM
पाकुड़ नगर. संत डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई.
पाकुड़ नगर. संत डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई. खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन के साथ भाग लिया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत आधार है. नियमित खेल बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाता है. प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है. यह विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










