खरीफ खेती से पहले किसानों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
खरीफ खेती से पहले किसानों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

15 मई को हिरणपुर प्रखंड सभागार में विशेष केसीसी शिविर एवं बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य किसानों को केसीसी योजना से जोड़कर खरीफ फसल की तैयारी से पूर्व बैंकिंग सुविधाओं और कृषि ऋण के प्रति जागरूक करना था। भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में हुई बैठक में किसानों को आसान ऋण, ब्याज माफी और सब्सिडी की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक केसीसी योजना का लाभ लेने की अपील की और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को विशेष केसीसी शिविर लगा व प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से जोड़ना तथा खरीफ फसल की खेती से पूर्व बैंकिंग सुविधाओं एवं कृषि ऋण के प्रति जागरूक करना था. शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक हिरणपुर शाखा के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला अग्रणी प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने की. किसानों को केसीसी योजना के लाभ, आसान ऋण प्रक्रिया तथा समय पर ऋण भुगतान करने पर मिलने वाली ब्याज माफी की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि किसान केसीसी के माध्यम से कम ब्याज दर पर कृषि ऋण प्राप्त कर खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा सब्सिडी एवं ऋण माफी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में खरीफ फसल की तैयारी, उन्नत खेती, कृषि निवेश तथा बैंकिंग सेवाओं को किसानों तक सरल तरीके से पहुंचाने पर भी चर्चा की गयी. अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में केसीसी योजना का लाभ लेने की अपील की. बैठक के अंत में किसानों की समस्याएं सुनी गयीं तथा बैंक प्रतिनिधियों द्वारा उनके समाधान का आश्वासन दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, बीएओ महेन्द्र कुमार शील, डीपीएम ट्विनकल चौधरी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, कृषि मित्र एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola