जिला टॉप टेन की सूची में पाकुड़िया के छह छात्रों ने बनायी जगह

Published by :SANU KUMAR DUTTA
Published at :24 Apr 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
जिला टॉप टेन की सूची में पाकुड़िया के छह छात्रों ने बनायी जगह

पाकुड़िया. मैट्रिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को प्रकाशित किया गया. पाकुड़िया प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

विज्ञापन

आकृति बनीं जिला सेकेंड टॉपर, चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की है चाहत पाकुड़िया. मैट्रिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को प्रकाशित किया गया. पाकुड़िया प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. जिला टॉप-10 की सूची में पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल छह छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया. उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा मोंगलाबांध निवासी आकृति वर्मा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया. आकृति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पाकुड़िया से प्राप्त की है. उसने अपनी सफलता का श्रेय ट्यूशन शिक्षक प्रफुल्लों पाल, पिता शेखर वर्मा, माता बबीता वर्मा एवं बहन पूजा कुमारी को दिया है. आकृति आगे कॉमर्स की पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है. वहीं राजकीय कृत उच्च विद्यालय के छात्र आशीष राज ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हासिल की है और भविष्य में सिविल सेवा में जाने की इच्छा जताई है. मोंगलाबांध निवासी मोहित कुमार पाल ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया. मोहित आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है. उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा अप्पी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर छठा स्थान हासिल किया. अप्पी का लक्ष्य भी इंजीनियर बनना है. राजकीय कृत उच्च विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार भगत एवं चंदन कुमार पाल ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया. सत्यम भविष्य में राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहता है, जबकि चंदन इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola