शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के शैक्षिक उन्नति पर जो
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 04 Oct 2025 6:13 PM
पाकुड़. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज टू में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ.
4 अक्तूबर फोटो संख्या- 04 कैप्शन- शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में मौजूद अभिभावक व शिक्षक प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राज टू में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं के अभिभावक शामिल हुए. इस दौरान छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन, प्रगति व उनके सर्वांगीण उन्नति को लेकर विमर्श किया गया. अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के घर पर पढ़ने की आदत और उनकी समस्याओं को शिक्षकों से साझा किया. शिक्षकों ने छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, विद्यालय में उपलब्ध नयी सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाओं और सीबीएसइ पैटर्न की शिक्षा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए अभिभावकों से सहयोग का आग्रह किया. वहीं बच्चों की सफलता के लिए विद्यालय और घर पर समान प्रयास आवश्यक होने की बात कही. शिक्षकों ने अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई की निगरानी करने, नियमित विद्यालय भेजने की बात कही. प्रभारी प्रधानाचार्य राजू नन्दन साहा ने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन, प्रगति और उनकी सर्वांगीण उन्नति के लिए विद्यालय व अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत करना था. मौके पर एसएमसी अध्यक्ष विजयेंद्र त्रिवेदी, सुशील कुमार झा, मृणाल कांति सरकार, मो नसीम उजेम्मा, निर्मल ओझा, मो सलीम अख्तर, सिउली घोष, पूनम कुमारी, राजदीप मिश्रा, सुमन सौरभ, अरूप दास, रंजीत कुमार, सुप्रियो दत्ता, मो अब्दुल रिजवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










