सरिता बनीं घाघरजानी व राधिका मुर्गाडांगा की सेविका

हिरणपुर. प्रखंड के घाघरजानी-1 एवं मुर्गाडांगा-2 आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर मंगलवार को ग्रामसभा हुई.
हिरणपुर. प्रखंड के घाघरजानी-1 एवं मुर्गाडांगा-2 आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर मंगलवार को ग्रामसभा हुई. इसमें मुख्य रूप से बीडीओ टुडू दिलीप, मुखिया नायका सोरेन, महिला पर्यवेक्षिका मौजूद रहीं. आयोजित ग्रामसभा में योग्यता के आधार पर घाघरजानी-1 में सरिता बेसरा का चयन सेविका पद के लिए हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, सेविका पद के लिए कुल सात आवेदन प्राप्त हुआ था. वहीं मुर्गाडांगा-2 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए थे, जहां योग्यता के आधार पर राधिका कुमारी का चयन सेविका पद के लिए किया गया. बीडीओ ने बताया कि सेविका चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अनुशंसा के लिए जिला को भेजी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




