राजद ने नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया

Updated:
विज्ञापन
राजद ने नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लाल मरांडी और पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। राजद जिला अध्यक्ष महावीर मरांडी ने कृषि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को बधाई दी और किसानों की समस्याएं सुनने, कृषि योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा बूथ स्तर पर कमेटियां सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने जल, बिजली, अस्पताल जैसी जनसमस्याओं पर भी संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़ लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत तसर विभाग परिसर में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने सम्मान समारोह आयोजित किया. नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल मरांडी सहित विभिन्न पंचायतों के नवचयनित पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महावीर मरांडी ने लाल मरांडी को फूलमाला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल मरांडी सभी छह प्रखंडों का दौरा कर किसानों एवं आमजन की समस्याओं को सुनेंगे व योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पहल करेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल, बिजली, अस्पताल सहित जनसमस्याओं को लेकर राजद लगातार संघर्ष करेगा. कार्यक्रम में जिला सचिव हजरत शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज बढ़ैया, आमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola