PoK में बवाल: रावलकोट में फायरिंग के बाद तनाव, पाक सेना की कार्रवाई में 9 की मौत का दावा; वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

पीओके में फायरिंग (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है.

विज्ञापन

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गोली चला दी. इसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई और तनाव बढ़ गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है. घटना के बाद रावलकोट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. यूजर्स दावा कर रहे हैं कि फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई है, हालांकि इन वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और प्रशासन के बीच बातचीत सफल नहीं हो पाई. इसके बाद हजारों लोग मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तानी सेना पर गोलीबारी करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद 52 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इलाके में तनाव और बढ़ गया है.


रावलकोट की स्थिति बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मीडिया से इस मामले पर ध्यान देने की अपील करता नजर आ रहा है. घटना के बारे में वह बता रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए कि प्रदर्शनकारियों और राहत-बचाव में जुटे कर्मियों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई.

वायरल वीडियो में शख्स रावलकोट के हालात बताते हुए भावुक नजर आ रहा है. वह कह रहा है कि वहां स्थिति बेहद खराब है और इलाके में कई लोग मारे गए हैं या घायल हैं. वह खुद बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर बाहर निकला है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola