क्विज में रियाज, मेंहदी हसन, आयुषी व कोमल ने मारी बाजी
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 09 Sep 2025 6:43 PM
पाकुड़. एचआइवी सोसाइटी की ओर से एचआइवी की जानकारी व बचाव के तरीकों पर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में क्विज करवाया गया.
पाकुड़. एचआइवी सोसाइटी की ओर से एचआइवी की जानकारी व बचाव के तरीकों पर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में क्विज करवाया गया. जानकारी के अनुसार, क्विज में जिले के 20 सरकारी स्कूलों से 40 छात्र- छात्राएं शामिल हुईं. क्विज में जिला सीएम एसओइ के रियाज व मेंहदी हसन प्रथम स्थान पर रहे. वहीं आरजेएम विद्यालय से आयुषी कुमारी व कोमल कुमारी दूसरे स्थान पर व यूपीजी प्लस टू मोहनपुर के अनुराधा कुमारी व राखी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि आयोजन मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआइवी के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे संक्रमण से बच सकें. क्विज के माध्यम से एचआइवी के कारण, लक्षण, बचाव के तरीके और उपचार के बारे में जानकारी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










