पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची समेत 3 की मौत, बहन के घर से लौट रहे थे पैदल

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और इनसेट में हादसे के शिकार मृतक चंदन सरदार की फाइल फोटो. फोटो: प्रभात खबर

Vande Bharat Train Accident: झारखंड के पाकुड़ में मंगलवार की शाम करीब आठ बजे एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया. पति-पत्नी अपनी तीन साल की बच्ची के साथ अपनी बहन के घर से पैदल-पैदल वापस लौट रहे थे. रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय तीनों तेज गति से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. इससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. इस घटना से संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पाकुड़ से रमेश भगत की रिपोर्ट

Vande Bharat Train Accident: पाकुड़ में मंगलवार रात करीब 8 बजे नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पति, पत्नी और उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. घटना नगरनबी पोल संख्या 47/40 और 47/38 के बीच की बतायी जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि परिवार अपने बहन के घर से पैदल वापस आ रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना घट गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहे थे पैदल

मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़ के काली तल्ला निवासी चंदन सरदार अपनी पत्नी रिंपा सरदार और तीन वर्षीय बेटी अर्पिता सरदार के साथ विक्रमपुर स्थित अपनी बहन के घर से पैदल लौट रहे थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे उन तीनों को संभलने का मौका नहीं मिल सका.

न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही थी ट्रेन

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेन संख्या 22302 न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस थी. ट्रेन के गुजरते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़ें: इनकम टैक्स की बोकारो में दो जगहों पर छापेमारी, डीएमएफटी घोटाले की चल रही जांच

आरपीएफ ने शुरू की जांच

आरपीएफ के एसआई संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बच्ची, एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है. शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में शांति समिति की बैठक, ताकि शांति के साथ मनाई जाए होली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola