ग्रामीणों की फरियाद पर एक्शन में हेमलाल मुर्मू, अफसरों को फोन कर दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या सुनते लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू | Prabhat Khabar Network

विधायक हेमलाल मुर्मू ने ग्रामीणों की विद्युत, सड़क, पेयजल की समस्याएं सुनीं. अफसरों को जल्द समाधान के निर्देश दिए. जानिए क्या हैं मांगें.

विज्ञापन

हिरणपुर : लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को डांगापाड़ा पंचायत भवन पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. विद्युत, सड़क, नाली, पेयजल समेत अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

हिरणपुर पावर सब स्टेशन से जोड़ने की मांग

ग्रामीणों ने डांगापाड़ा गांव को हिरणपुर पावर सब स्टेशन से जोड़ने की मांग रखी. इस पर विधायक ने साहिबगंज विद्युत विभाग के एसी राजेश कुमार को फोन कर जल्द गांव को हिरणपुर से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने जर्जर तारों को हटाकर कवर्ड तार लगाने तथा डुमरिया और दराजमाठ में नए ट्रांसफार्मर लगाने का भी निर्देश दिया.

पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन का मुद्दा

पीडीएस डीलरों के 10 माह से बकाया कमीशन के भुगतान को लेकर विधायक ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार को दुर्गापूजा से पहले सभी बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा.

सड़क, नाली और डीप बोरिंग का आश्वासन

विधायक ने डांगापाड़ा चौक स्थित चांद भैरव प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार, आदिवासी टोला में सड़क-नाली निर्माण, बिंदाडीह स्कूल में डीप बोरिंग और बाबूपुर में सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा.

खनिज कानून के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

विधायक ने केंद्र सरकार के नए खान-खनिज एवं विनियमन कानून का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों का हनन होगा. उन्होंने कहा कि यदि 31 अगस्त तक कानून वापस नहीं लिया गया तो सात सितंबर को झामुमो सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करेगा और राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, रंजन कुमार साहा, पास्टर सोरेन, जब्बार अंसारी और जंतु सोरेन सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola