ePaper

राशन कार्डधारियों की अनाज नहीं मिलने की शिकायत

Updated at : 09 Oct 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्डधारियों की अनाज नहीं मिलने की शिकायत

पाकुड़. सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत अंतर्गत धारसुडी गांव के राशन कार्डधारियों को आश्वासन के बाद भी पूरा अनाज नहीं मिला है.

विज्ञापन

पाकुड़. सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत अंतर्गत धारसुडी गांव के राशन कार्डधारियों को आश्वासन के बाद भी पूरा अनाज नहीं मिला है. राशनकार्डधारी गुरुवार को डीसी से शिकायत करने के लिए समाहरणालय पहुंचे. डीसी की अनुपस्थिति में कार्डधारियों ने डीएसओ से शिकायत की. कार्डधारियों का नेतृत्व बीजेपी नेता अनुग्राहित प्रसाद कर रहे थे. राशन कार्डधारियों ने बताया कि दो सितंबर को अनाज नहीं मिलने पर डीलर के विरुद्ध शिकायत की गयी थी. इसके बाद पदाधिकारी ने अनाज वितरण का आश्वासन दिया था, लेकिन डीलर ने आश्वासन के बाद भी पूर्ण रूप से अनाज का वितरण नहीं किया. बताया कि कई लाभुकों को तो छह माह के बजाय केवल चार माह का ही अनाज दिया गया है. मामले को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि डीलर की शिकायत प्राप्त हुई थी. डीलर को बकाए अनाज का वितरण करने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीणों ने डीलर बदलने मांग की है. भाजपा नेता अनुग्रहित प्रसाद ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की सरकार है. लेकिन आदिवासी ही ज्यादा छले जा रहे हैं. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola