पाकुड़िया के राजपोखर को पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में मिला सम्मान

Updated at : 17 Jul 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़िया के राजपोखर को पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में मिला सम्मान

पाकुड़. पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में पाकुड़ जिले की ग्राम पंचायत राजपोखर (प्रखंड-पाकुड़िया) एवं प्रखंड स्तर पर पाकुड़िया ने सराहनीय प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में पाकुड़ जिले की ग्राम पंचायत राजपोखर (प्रखंड-पाकुड़िया) एवं प्रखंड स्तर पर पाकुड़िया ने सराहनीय प्रदर्शन किया है. रांची के बीएनआर होटल में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू एवं प्रभारी डीपीएम आनंद प्रकाश एवं राजपोखर मुखिया ललिता टुडू को निदेशक पंचायती राज बी राजेश्वरी बी एवं अपर सचिव शैलप्रभा कुजूर ने सम्मानित किया है. यह सम्मान पंचायतों के सुशासन, लोक सहभागिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों के आधार पर प्रदान किया गया है. पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पंचायत राज मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों के विकास और प्रशासनिक क्षमता का मूल्यांकन करना है. इस सूचकांक के माध्यम से पंचायतों की कार्यशैली में प्रतिस्पर्धा और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाता है. राजपोखर पंचायत एवं पाकुड़िया प्रखंड की पंचायतों ने समुदाय आधारित योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन और जन भागीदारी को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाई. जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने बताया कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से पहली बार जारी की गयी पंचायत उन्नति सूचकांक में पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर ग्राम पंचायत ने राज्य भर में तीसरे अन्य दो ग्राम पंचायत पाकुड़िया एवं पलियादाहा ने टॉप 25 में अपनी जगह बनाई है. यह मूल्यांकन नौ प्रमुख थीम गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका, स्वास्थ्य पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक न्याय, सुशासन और महिला हितैषी पंचायतों के आधार पर किया गया है. उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों एवं कर्मियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola