ePaper

फिरारियों की सूची तैयार कर करें सत्यापन : एसडीपीओ

Updated at : 06 Oct 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
फिरारियों की सूची तैयार कर करें सत्यापन : एसडीपीओ

महेशपुर. एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की.

विज्ञापन

महेशपुर. एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुडिया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे. एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानों में लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से विगत माह तक के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की. थानेदारों को उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिये. गोष्ठी में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिये. लक्ष्मी, दीपावली को लेकर सभी थानेदार पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिये. कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में पर्व को लेकर चौकस रहें. धान कटाई के समय विशेष ध्यान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola