पाकुड़ में छठ पर्व की तैयारियां शुरू, सफाई में तेजी लाने के निर्देश

पाकुड़ में छठ महापर्व को लेकर जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर परिषद प्रशासन ने छठ घाटों की सफाई तेज कर दी है और व्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है। कार्यपालक अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने काली भाषण, टीन बांग्ला, शीतला मंदिर, साधु पोखर, अखाड़ी पोखर, रानी दिग्घी पटाल व तांती पाड़ा समेत कई घाटों का निरीक्षण कर सफाई और लाइट सुधार के निर्देश दिए हैं। सभी छठ घाटों पर विशेष सफाई का कार्य चल रहा है। प्रमुख छठ घाटों में रामसागर पोखर, काली भाषण पोखर, साधु पोखर और नल पोखरा शामिल हैं। इसका उद्देश्य व्रतियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
प्रतिनिधि, पाकुड़. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. छठ घाटों की सफाई का कार्य जारी है. नगर परिषद प्रशासन ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए कमर कस ली है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने काली भाषण, टीन बांग्ला, शीतला मंदिर, साधु पोखर, अखाड़ी पोखर, रानी दिग्घी पटाल, तांती पाड़ा समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया और सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने नगर प्रबंधक और सफाई कर्मियों को घाटों के आसपास सफाई करने, पानी में चूना छिड़काव करने, और खराब लाइटों को ठीक करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों की विशेष सफाई शुरू कर दी गई है, ताकि छठ पर्व में व्रतियों और श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें.
नगर परिषद के इन जगहों पर होगी छठ
रामसागर पोखर (कुर्थीपाड़ा), राज प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप, काली भाषण पोखर (कॉलेज रोड कूड़ापाड़ा), काली सागर पोखर (तांती पाड़ा), कल पोखर, रानी दिग्धी तालाब, बाक्ति पाड़ा, सिंधी पाड़ा, साधु पोखर (शीतला मंदिर परिसर), नल पोखरा (टीन बांगला, बलिहारपुर).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




