भगत सिंह चौक के समीप सड़क पर बने गड्ढे, दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन
भगत सिंह चौक के समीप सड़क पर बने गड्ढे, दुर्घटना की आशंका

पाकुड़. पाकुड़-मालपहाड़ी रोड पर भगत सिंह चौक के समीप सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़-मालपहाड़ी रोड पर भगत सिंह चौक के समीप सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है. सड़क की खराब स्थिति से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं. इस कारण कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. लोगों ने बताया कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. लोगों का आरोप है कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों का इस समस्या की ओर ध्यान जा रहा है. समय बीतने के साथ सड़क के गड्ढे और बड़े होते जा रहे हैं. यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. पाकुड़-माल पहाड़ी बाईपास मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इधर, पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है. स्थानीय लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola