पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को भेजा जेल
महेशपुर. थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति रविन्द्र चंद्र मड़ैया उर्फ रविन्द्र चंद्र कर्मकार को जेल भेज दिया है.
महेशपुर. थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति रविन्द्र चंद्र मड़ैया उर्फ रविन्द्र चंद्र कर्मकार को जेल भेज दिया है. वहीं वादिनी लिट्टीपाड़ा धनधारा गांव निवासी कौशल्या देवी ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर बीते 14 जुलाई को बेटी की मौत के मामले को लेकर अपने दामाद रविन्द्र चंद्र मड़ैया उर्फ रविन्द्र चंद्र कर्मकार और उनके मां व भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ दिनेश प्रसाद सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वादिनी के दामाद रविन्द्र चंद्र मड़ैया उर्फ रविन्द्र चंद्र कर्मकार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. महेशपुर पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी को स्वास्थ्य जांच कराते हुए मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










