पुलिस ने राख लदा दो ओवरलोडेड वाहन किया जब्त

पुलिस ने लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर नवाडीह के समीप गुरुवार की देर राख लदा दो ओवरलोडेड वाहन को जब्त किया है.
लिट्टीपाड़ा. पुलिस ने लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर नवाडीह के समीप गुरुवार की देर राख लदा दो ओवरलोडेड वाहन को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी से एक हाइवा एवं एक ट्रक में राख लोड कर लिट्टीपाड़ा के रास्ते देवघर जा रहा था. नवाडीह के समीप पुलिस ने दोनों वाहनों को जांच के लिए रोका. जांच के क्रम में चालक ने पर्याप्त कागजात नहीं दिखाये. इस कारण पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया राख लदा दो ओवरलोडेड वाहन को जब्त किया गया है. डीटीओ को लिखित सूचना दे दी गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










