पुलिस ने किया छापेमारी कर विदेशी शराब को किया जब्त

Updated at : 26 Apr 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने किया छापेमारी कर विदेशी शराब को किया जब्त

हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा मोड़ के समीप एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया है. पुलिस की भनक लगते ही शराब विक्रेता घर से भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

हिरणपुर. गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा मोड़ के समीप एक घर से छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. वहीं पुलिस की भनक लगते ही शराब विक्रेता घर से भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी की डांगापाड़ा चौक के समीप सपन मंडल अपने घर में शराब की बिक्री करता है. इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने ग्राहक के वेश में पुलिसकर्मी को शराब खरीदने के लिए उक्त घर में भेजा, जिसपर गृहस्वामी ने ग्राहक के वेश में आये पुलिसकर्मी को शराब दे दिया. तत्पश्चात थाना प्रभारी के नेतृत्व में एएसआई सुभजित कुमार सहित पुलिस बल ने छापेमारी कर सपन मंडल के घर से विभिन्न विदेशी ब्रांड के शराब की दर्जनों बोतलें जब्त की. जब्त शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की बोतलें, रॉयल स्टैग, बी-7, ओल्ड मोंक, मैजिक मुमेन्स, किंगफिशर, गॉडफादर, मंकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 35 हज़ार रुपये बतायी जा रही है. खबर लिखे जाने तक इसको लेकर केस दर्ज करने की प्रकिया चल रही थी. इस बाबत थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को फलने-फूलने नहीं दिया जायेगा. इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola