पुलिस ने संस्मरण दिवस पर 191 जवानों को दी श्रद्धांजलि
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 21 Oct 2025 5:26 PM
पाकुड़. पुलिस केंद्र में मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया.
पाकुड़. पुलिस केंद्र में मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने देश के अलग-अलग राज्यों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी. पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. डीएसपी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 21 अक्तूबर का दिन खास महत्व है. साल 1959 में 21 अक्तूबर के ही दिन लद्दाख सीमा पर देश की रक्षा में तैनात भारतीय पुलिस के 20 जवानों पर चीन की सेना ने घात लगाकर हमला किया था. सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर करम सिंह और उनके साथी चीनी सेना का बहादुरी से मुकाबला करते रहे. इस दौरान भारतीय पुलिस के दस जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गये थे. मौके पर सार्जेंट मेजर खुशी लाल महतो, जगन्नाथ सुंडी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के विजय प्रसाद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










