पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी थानापाड़ा निवासी शिवाजी सिंह उर्फ सुमित सिंह के घर इश्तिहार चिपकाया है.
पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी थानापाड़ा निवासी शिवाजी सिंह उर्फ सुमित सिंह के घर इश्तिहार चिपकाया है. कोर्ट से निर्गत आदेश के बाद यह कार्रवाई की गयी है. नगर थाने के एसआइ कन्हैया प्रसाद यादव व दिलीप बास्की मंगलवार को आरोपी के घर पहुंच कर मुख्य द्वार पर इश्तिहार चिपकाया. एसआइ कन्हैया प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2020 में उक्त आरोपी पर धोखाधड़ी के मामले में नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गयी थी. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापेमारी की गयी, लेकिन आरोपी फरार रहा है. न्यायालय से निर्गत आदेश पर इश्तेहार आरोपी के घर पर चिपकाया गया है. यदि कुछ दिनों में थाने या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




