बंगामल सीएम के निर्देश पर बेदबोना में खुला पुलिस कैंप

Updated:
विज्ञापन
बंगामल सीएम के निर्देश पर बेदबोना में खुला पुलिस कैंप

बंगामल सीएम के निर्देश पर बेदबोना में खुला पुलिस कैंप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में समशेरगंज इलाके के दौरे के बाद, समशेरगंज थाना अंतर्गत बेदबोना में एक नया पुलिस कैंप स्थापित किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नए बेदबोना थाने में प्रारंभिक रूप से 6 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 27 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. नए थाने के प्रभारी के रूप में मिठुन हलदार को नियुक्त किया गया है. समशेरगंज के आईसी (इंस्पेक्टर इन चार्ज) सुब्रत घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार यह नया पुलिस कैंप स्थापित किया गया है, जहां क्षेत्रवासियों से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को निष्पादित किया जाएगा. स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि इस क्षेत्र में एक पुलिस कैंप स्थापित किया जाए. जनता की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किया, जिसके बाद यहां पुलिस कैंप की स्थापना की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola