ePaper

25 मई को लिट्टीपाड़ा आ सकते हैं पीएम मोदी

Updated at : 15 May 2024 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
25 मई को लिट्टीपाड़ा आ सकते हैं पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिट्टीपाड़ा प्रखंड आने की चर्चा तेज है. उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी रेस हैं.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिट्टीपाड़ा प्रखंड आने की चर्चा तेज है. उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी रेस हैं. बुधवार को भाजपा नेता दानिएल किस्कू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने तालझारी पंचायत के बिराजपुर मैदान सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 मई को लिट्टीपाड़ा आ सकते हैं. वहीं, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी 18 मई को लिट्टीपाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे. भाजपा नेता दानिएल किस्कू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 18 मई को लिट्टीपाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola