नशे से दूर रहने के लिए लोगों को दिलाई गयी शपथ
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 22 Sep 2025 5:38 PM
पाकुड़. सदर प्रखंड के मनीरामपुर पंचायत में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मुखिया मजीबूर रहमान ने किया.
प्रतनिधि, पाकुड़. सदर प्रखंड के मनीरामपुर पंचायत में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मुखिया मजीबूर रहमान ने किया. अभियान के तहत लोगों को नशा के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया. साथ ही साथ ग्रामीणों को नशा से दूर रहने की अपील की. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि नशे की लत कई मायने में खतरनाक है. यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, उसके परिवार व समाज के भविष्य को भी बर्बाद करता है. कहा कि युवा पीढ़ी को नशा से दूर रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है. नशे के कारण कई प्रकार की घटनाएं घटती है. बताया कि उपायुक्त पाकुड़ की अपील पर पर अभियान चलाया गया है. लोगों से अपील की गयी कि नशा से दूर रहें. लोगों को नशे से दूर पहने के लिए शपथ भी दिलाई गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










