एनएच 333ए परियोजना के लिए करें मुआवजे का भुगतान : डीसी

Updated:
विज्ञापन
एनएच 333ए परियोजना के लिए करें मुआवजे का भुगतान : डीसी

पाकुड़ नगर. धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक एनएच 333ए परियोजना के तहत भू-अर्जन से जुड़े मुआवजा भुगतान मामलों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक एनएच 333ए परियोजना के तहत भू-अर्जन से जुड़े मुआवजा भुगतान मामलों की समीक्षा शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने एनएच के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि भू-अर्जन कार्यालय की ओर से भेजे गए अभिश्रव को हर हाल में बुधवार तक निपटाया जाए. अंचलाधिकारी हिरणपुर मनोज कुमार ने बताया कि रैयतों में आपसी सहमति नहीं बनने के कारण भुगतान में कठिनाई आ रही है. इस पर उपायुक्त ने संबंधित राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैयतों के बीच बैठक आयोजित कर आपसी सहमति बनाई जाए. अविक्रयशील जमीन के मुआवजा भुगतान के लिए वंशावली का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्राम प्रधान की भी सहमति लेने के निर्देश दिए. विवादित मामलों के अभिलेखों को शीघ्र भू-अर्जन कार्यालय कोर्ट में भेजने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, एनएच के कार्यपालक अभियंता रविपद मांझी, अंचलाधिकारी हिरणपुर समेत संबंधित राजस्व कर्मी और भू-अर्जन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola