जर्जर सड़क पर टोटो पलटने से सवारी घायल

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 13 Sep 2025 7:00 PM

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय की जर्जर सड़क राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है. शनिवार को इसी जर्जर सड़क पर टोटो पलट गया.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय की जर्जर सड़क राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है. शनिवार को इसी जर्जर सड़क पर टोटो पलट गया. टोटो में सवार लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, ग्वालपाड़ा गांव के समीप बड़े गड्ढे से गुजरते वक्त एक टोटो चालक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टोटो चालक समेत सवार कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टोटो को गड्ढे से बाहर निकाला. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जर्जर रहने के कारण हादसे होते रहते हैं. बरसात में सड़क की स्थिति और भी खराब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola