मुहर्रम को लेकर पाकुड़िया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Published by : BINAY KUMAR Updated At : 06 Jul 2025 12:30 AM
पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया.
पाकुड़िया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश गर मोहर्रम पर्व को देखते हुए पाकुड़िया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज महतो के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च पाकुड़िया थाना से शुरू होकर थाना क्षेत्र के पाकुड़िया बाजार, मोंगलाबांध, लाकड़ापहाड़ी सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. वहीं फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस ने गांव व चौक-चौराहों पर सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया. साथ ही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखें. मुहर्रम को लेकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च में एस आई बिरसा मुंडा, एसआई मजिस्टर साह, एएसआई पप्पू चौधरी, महादेव चौधरी, नील नाथ सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस के जवान, महिला व पुरुष होमगार्ड के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










