मुर्गाडांगा रस्सी टोला में सड़क निर्माण का विरोध

Updated:
विज्ञापन
मुर्गाडांगा रस्सी टोला में सड़क निर्माण का विरोध

महेशपुर. खांपुर पंचायत अंतर्गत मुर्गाडांगा रस्सी टोला में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध किया है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाया मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप प्रतिनिधि, महेशपुर. खांपुर पंचायत अंतर्गत मुर्गाडांगा रस्सी टोला में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध किया है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. निर्माण की गुणवत्ता मानकों के विपरीत हैं. ग्रामीण सुनीता हेंब्रम, धीरेन मुर्मू, बुद्धेश्वर किस्कू, प्रेम प्रकाश हेंब्रम, सुमिर हेंब्रम, लुक्खी राम हेंब्रम, कालिदास किस्कू, तन किस्कू, मकलु हेंब्रम, सुरुज मरांडी, बहामुनि सोरेन, टीरु किस्कू आदि ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस कार्य की जानकारी दूरभाष से जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया. विरोध करने पर संव��दक के आदमी ने ग्रामीणों को चुप रहने की चेतावनी दी. ग्रामीणों का कहना है कि डीएमएफटी फंड से उक्त पीसीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो कई किलोमीटर तक बन रही. सड़क निर्माण के समय कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहते, और संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से सड़क निर्माण कराया जा रहा है. पीसीसी ढलाई के पहले ना ही पुराने सड़क को तोड़कर हटाया गया और ना ही बोल्डर बिछाई गई व पानी का छिड़काव किया गया. गांव से बाहर मशीन के सहारे जैसे-तैसे बालू की जगह डस्ट मिक्स कर सड़क के कार्य में लगाया जा रहा है. पीसीसी ढलाई के बाद पानी तक नहीं दिया जा रहा हैं, जिससे कई जगह पर एक दिन में ही दरारें आ चुकी है. ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola