मोबाइल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 17 Apr 2025 5:21 PM

विज्ञापन

पाकुड़. जीआरपी ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पाकुड़. जीआरपी ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बरहरवा थाना क्षेत्र के सतगाछी निवासी रहीम शेख को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर जीआरपी प्रभारी प्रीतम रंजन ने बताया कि वर्ष 2022 में ही मोबाइल चोरी को लेकर जीआरपी कांड संख्या 24/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था. न्यायालय की ओर से उक्त व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी था. गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से उसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola