बमबाजी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 29 Sep 2025 7:09 PM

विज्ञापन

पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने बमबाजी मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने बमबाजी मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार देवतल्ला निवासी रेसफुल शेख को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि देवतल्ला गांव में 24 सितंबर को नशा का विरोध करने पर दो गुटों के बीच बमबारी हुई थी. इसमें चार से छह लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में रविवार को भी पुलिस ने गांव में छापेमारी की. इस दौरान वर्ष 2023 के बमबाजी कांड के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola