होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शिविर के पहले दिन 35,790 रुपये का राजस्व मिला

Updated:
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शिविर के पहले दिन 35,790 रुपये का राजस्व मिला

पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स व पाकुड़ नगर परिषद की ओर से होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं पाकुड़ नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अंबेडकर चौक में होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया गया. शिविर में प्रथम दिन जल कर से 1 मद में ₹2,025, होल्डिंग टैक्स से 8 मदों में ₹15,045 व ट्रेड लाइसेंस के 13 मदों में ₹18,720 की वसूली हुई. इस प्रकार कुल ₹35,790 का राजस्व प्रथम दिन प्राप्त हुआ. शिविर के दौरान नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से स्वागत किया गया. पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की गयी है कि शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन दिनांक 27 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं. इस अवसर पर पाकुड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, सचिव संजीव कुमार खत्री, सह सचिव बृजमोहन साह, संतोष केजरीवाल, विनोद टिबरीवाल तथा नगर परिषद की ओर से राजस्व निरीक्षक सौरव कुमार, बसंत प्रजापति, चंदन कुमार, टीम लीडर देवाशीष गोस्वामी, टैक्स कलेक्टर लखन, विनोद एवं प्रभास सरकार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola