राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, चला जागरुकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, चला जागरुकता अभियान

पाकुड़ कोर्ट. झालसा रांची के निर्देश पर डालसा की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ कोर्ट. झालसा रांची के निर्देश पर डालसा की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह व सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ. तलवाडंगा, महुआडंगा चौक, सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों में आम लोगों को 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत, 90 दिवसीय नेशन फॉर मिडिएशन व विशेष मध्यस्थता अभियान के बारे में जागरूक किया गया. पारा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली, विजय कुमार राजवंशी, एजारुल शेख और मोकमाउल शेख ने लोगों को बताया कि आपराधिक सुलहनीय वाद, मनी सूट, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, पारिवारिक मामले, भूमि अधिग्रहण, सेवा संबंधी विवाद व अन्य सिविल वाद लोक अदालत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola