आपात स्थिति से निबटने को लेकर हुई मॉक ड्रिल

पाकुड़. अग्निशमन विभाग ने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी परिसर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया.
संवाददाता, पाकुड़. अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को अग्निशमन विभाग ने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी परिसर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया. कार्यक्रम में डीएस डॉ मनीष कुमार मौजूद रहे. मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया. चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता, समय पर सूचना और सही तकनीक के इस्तेमाल से आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा लोगों में जागरुकता बढ़ाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




