बीपीआरओ के निरीक्षण में कई कर्मी मिले अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
बीपीआरओ के निरीक्षण में कई कर्मी मिले अनुपस्थित

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने जामजोड़ी पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जिसमें पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और पंचायत मोबिलाइजर अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने पंचायत भवन की सफाई, सीसीटीवी, हेल्प व शिकायत पंजी, शौचालय निर्माण तथा ऊर्जा कक्ष में खेल सामग्री और आरओ प्यूरीफायर की स्थिति जांची। बीपीआरओ ने 30 बिंदुओं पर गहराई से निरीक्षण किया और प्रज्ञा केंद्र संचालक से सरकारी सेवा संचालन की जानकारी ली। फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत स्तर पर आधार कार्ड निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बीपीआरओ ने पंचायत भवनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा.प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने जामजोड़ी पंचायत भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और पंचायत मोबिलाइजर अनुपस्थित थे, जिसकी सूचना बीपीआरओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी. पहाड़िया ने पंचायत भवन के सभी कक्षों की सफाई, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, हेल्प व शिकायत पंजी, डस्टबिन, रोस्टर और पंचायत सचिवालय में शौचालय निर्माण की स्थिति की जांच की. उन्होंने मंईयां कक्ष, पर्दा, कुर्सी, टेबल और ऊर्जा कक्ष में कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो जैसे खेल सामग्री और आरओ प्यूरीफायर की स्थिति का भी जायजा लिया, जो सभी चालू पाए गए. उपायुक्त के निर्देशानुसार, बीपीआरओ ने 30 बिंदुओं पर बारीकी से जांच की. उन्होंने प्रज्ञा केंद्र संचालक से सरकारी सेवाओं के संचालन की जानकारी ली और फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायतों पर सख्ती दिखाते हुए पंचायत स्तर पर आधार कार्ड निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दिया. बीपीआरओ ने कहा कि पंचायत भवनों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola