ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के महोलबोना निवासी मेसा पहाड़िया के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
पाकुड़.
ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के महोलबोना निवासी मेसा पहाड़िया के रूप में की गयी है. मृतक के पुत्र काली पहाड़िया ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वर्धमान काम करने के लिए घर से मां और पिताजी निकले थे. घटना की जानकारी मां ने देर रात दी. मां ने बताया कि वर्धमान जाने के लिए बहुत सारे मजदूर प्लेटफार्म नंबर-दो पर सो रहे थे. पिता शौच के लिए उठे और ट्रेन की चपेट में आ गये. इधर, मामले को लेकर जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-2 के पोल संख्या 151/18 के पास एक व्यक्ति के गिरने की सूचना स्टेशन प्रबंधक के मेमो से मिली थी. सूचना के आलोक में जाकर देखा तो एक व्यक्ति पड़ा हुआ था. मृतक की पत्नी भी साथ में थी. पत्नी ने बताया कि यह शौच के लिए उठा था. ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गयी है. आसपास पता लगाया गया तो सरायघाट एक्सप्रेस से घटना घटने की जानकारी प्राप्त हुई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










