बेरोजगार युवाओं को छोटे व्यवसाय के लिए दिया जायेगा ऋण : डीसी

Updated at : 31 Jan 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को छोटे व्यवसाय के लिए दिया जायेगा ऋण : डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित हुई.

विज्ञापन

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संचालित योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, जाहेरस्थान, कब्रिस्तान घेराबंदी योजना, वनाधिकार पट्टा, बिरसा आवास योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को छोटे व्यवसायों, कृषि, कुटीर उद्योग और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के लिए ऋण-सह-अनुदान प्रदान किया जाता है. दो चरणों में इसका लाभ दिया जाता है. पहले किश्त में 25 हजार एवं द्वितीय किश्त में 25 हजार रुपए ऋण-सह-अनुदान प्रदान दिया जाता है, जिनको दो किश्त का लाभ मिल चुका है वे अपना ऋण बैंक के माध्यम से चुकता करें. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा, जो विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं. व्यस्क लाभुकों को तीन से पांच हजार रुपये तक, अव्यस्क लाभुकों को 1500 से लेकर 2500 रुपये एवं कैंसर पीड़ित लाभुकों को 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है. इसके लिए लाभार्थी को आवेदन करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. उपायुक्त ने वनपट्टा के लिए सभी सीओ को, छात्रवृत्ति योजना के लिए सभी बीइइओ को, बिरसा आवास योजना के लिए सभी बीडीओ को, सीएम पशुधन योजना के लिए पशुपालन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन सहित लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola