डीएवी में जयंती पर याद किये गये लाला लाजपत राय

Updated at : 28 Jan 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी में जयंती पर याद किये गये लाला लाजपत राय

डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

पाकुड़. डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनायी गयी. प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने लाला लाजपत राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले क्रांतिकारियों का लिस्ट लाला लाजपत राय के बिना अधूरी है. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देकर संपूर्ण भारत में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने वाले महान क्रांतिकारी, मां भारती के अमर सपूत “पंजाब केसरी ” के रूप में विख्यात लाला लाजपत राय की जयंती पर पूरा डीएवी परिवार उन्हें कोटि कोटि नमन करता है. रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल डीएवी के एनसीसी के कैडेटों के प्रथम स्थान हासिल करने पर प्राचार्य ने सभी बच्चों को बधाई दी. वहीं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल ने नारी शक्ति का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया था. प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola