श्रम मंत्री ने बच्चों के बीच बांटे कंबल

श्रम मंत्री ने बच्चों के बीच बांटे कंबल
पाकुड़. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव, डीसी मनीष कुमार एवं एसपी प्रभात कुमार ने जरूरतमंद बच्चों के बीच कंबल वितरित किया. मंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने की अपील की और कहा कि स्कूल से घर लौटने पर बच्चों से जानकारी लें कि उन्होंने क्या सीखा. कोई भी समस्या हो तो डीसी व एसपी को बेहिचक बतायें. मंत्री ने सभी बच्चों से जानकारी ली कि आप सभी को स्पांसरशिप योजना के तहत चार हजार रुपये मिल रहे हैं या नहीं. डीसी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने के लिए काफी टिप्स दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




