ePaper

केकेएम कॉलेज की छात्रा को मिलेगा गोल्ड मेडल

Updated at : 21 Oct 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
केकेएम कॉलेज की छात्रा को मिलेगा गोल्ड मेडल

पाकुड़ नगर. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के आगामी दीक्षांत समारोह में केकेएम कॉलेज, पाकुड़ की छात्रा मानसी सिन्हा को बीएससी बॉटनी सत्र 2021–2024 के लिए गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के आगामी दीक्षांत समारोह में केकेएम कॉलेज, पाकुड़ की छात्रा मानसी सिन्हा को बीएससी बॉटनी सत्र 2021–2024 के लिए गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान 17 नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा. महेशपुर के सिलेमपुर निवासी मानसी सिन्हा, साधन सिन्हा और अनामिका सिन्हा की पुत्री तथा दीपाली सिन्हा की नातिन हैं. वह केकेएम कॉलेज, पाकुड़ से बीएससी बॉटनी की डिग्री हासिल की. मानसी ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा सरकारी संस्थानों से और हिंदी माध्यम में पूरी की है. अपने मार्गदर्शक शिक्षकों डॉ प्रसंजित मुखर्जी, डॉ अमर कुमार दास और डॉ जॉयना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola