अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी जुमे की नमाज

Updated at : 07 Mar 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी जुमे की नमाज

मजान के पहले जुमा की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी.

विज्ञापन

पाकुड़िया. रमजान के पहले जुमा की नमाज शुक्रवार को पाकुड़िया, पलियादाहा, सोरला, डोमनगड़िया , मोगलाबांध, जुगड़िया, ढेकीडूबा, आमकोना, लाकड़ापहाड़ी, राजपोखर के मस्जिदों में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी. जुमे की अजान से पहले ही रोजेदार अपने काम-काज छोड़कर मस्जिदों में पहुंच गये. अजान के बाद सुन्नतें अदा की. इस दौरान पेश इमाम ने रमजान की अहमियत, सवाब तथा दीनी बातों पर तकरीर की. कहा कि जो इंसान जान बूझकर रोजा छोड़ता है, जिंदगी भर भी अगर वह रोजा रखे तो उसके नुकसान की भरपाई नहीं होगी. बताया कि नमाज, जकात और हज का सवाब तो सबको मालूम है, लेकिन रोजे का सवाब केवल अल्लाह ही जानते है. खुतबा होने के बाद जमाअत के साथ जुमा की नमाज अदा की गई. इबादत के महीने रमजान में जुमे का महत्व काफी बढ़ जाता है. माना जाता है कि रोजा रखकर जो रोजेदार जुमे की नमाज अदा करते हैं उनपर अल्लाह की मेहरबानी रहती है. इस साल रमजान में कुल 4 जुमा होंगे, जिसमें आज पहला जुमा है. इस्लाम धर्म में पांच वक्त की नमाज अदा करना मुसलमानों पर फर्ज है. इनमें जुमे की नमाज का खास महत्व है, जो लोग जुमे की नमाज अदा करते हैं, उनके पूरे सप्ताह की गलतियों को अल्लाह माफ कर देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola