झारखंड दिवस पर दुमका जायेंगे झामुमो कार्यकर्ता

दुमका में दो फरवरी को आयोजित झामुमो के झारखंड दिवस को लेकर पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई.
पाकुड़. दुमका में दो फरवरी को आयोजित झामुमो के झारखंड दिवस को लेकर पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता संयोजक मंडली के सदस्य मोतीलाल हांसदा ने की. बैठक में आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. दुमका में झारखंड दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दुमका ले जाने का जिम्मेदारी पंचायत एवं गांव स्तर के कार्यकर्ताओं को दी गयी. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी दी गयी. जिला संयोजक मंडली सदस्य देवीलाल हांसदा ने कहा कि इस बार सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे. इस अवसर पर जिला संयोजक मंडली सदस्य हरिवंश चौबे, मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, खुर्शीद आलम, कलम मुर्मू, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










