झामुमो ने 27 को धरना प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
झामुमो ने 27 को धरना प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति

महेशपुर. झामुमो प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की.

विज्ञापन

महेशपुर. झामुमो प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे उपस्थित हुए. बैठक में जिला मुख्यालय में 27 मई मंगलवार को होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गयी. वही जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिना सरना कोड/आदिवासी धर्म कोड लागू किये जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो कि भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. हमारी पार्टी और हमारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमेशा से आदिवासी हितों व अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ी है. आज समय आ गया है कि अगर सरना धर्म कोड नहीं मिलता है तो हमारी पार्टी पूरे राज्य में जातिगत जनगणना नहीं होने देगी. इसके विरोध में हम सभी आगामी 27 मई को भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुँचकर प्रदर्शन करेंगे. मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साहा, एनामुल हक, नसीम अहमद, लाल मुहम्मद अंसारी, धीरेन माल, मोताहर शेख, टाईगर शेख, जग्गू कोड़ा, योगेंद्र मुर्मू, एंट्रीयल हांसदा, पोल्टू शेख, मिन्टू शेख, मोहम्मद असद, लासार हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola