खाता-बही के सही सदुपयोग के बारे में दी गयी जानकारी

जेएसएलपीएस का जिलास्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार से सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में शुरू हुआ.
पाकुड़िया. जेएसएलपीएस का जिलास्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार से सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में शुरू हुआ. इसका उद्घाटन पाकुड़ जिला के डीपीएम प्रवीण कुमार मिश्रा ने किया. कार्यशाला में पाकुड़ सदर के आठ संकुल संघ के सदस्य, पाकुड़िया के चार, हिरणपुर के चार सहित लिट्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा के चार-चार संकुल सदस्य उपस्थित थे. डीपीएम श्री मिश्रा ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी. बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जिलास्तरीय सभी संकुल संगठनों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है. सभी तरह के खाता बही का सही तरीके से सदुपयोग करते हुए इस्तेमाल करना है. सभी थीम जैसे आजीविका, वित्तीय समावेशन, पशुपालन, मुर्गीपालन, अभिसरण आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है. मौके पर आशीष रंजन, राजीव कुमार, वासुदेव प्रसाद साह, रीता कुमारी, स्वेता सिंह, रूमा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










