होल्डिंग टैक्स वृद्धि से लोगों में नाराजगी, चेंबर ने की पुनर्विचार की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2026 5:20 PM
लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच टैक्स में की गयी वृद्धि से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार करने की मांग की है.
नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में 10 से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि
प्रतिनिधि, पाकुड़नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में 10 से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच टैक्स में की गयी वृद्धि से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार करने की मांग की है. स्थानीय लोगों के अनुसार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे में होल्डिंग टैक्स बढ़ने से निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों की परेशानी और बढ़ जायेगी. लोगों का कहना है कि पहले से ही घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है. अब अतिरिक्त टैक्स का बोझ भी उठाना पड़ रहा है. इधर, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को पत्र भेजकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ाये गये होल्डिंग टैक्स में कमी करने की मांग की है. पत्र में दुकानों के किराया निर्धारण समेत अन्य व्यावसायिक समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है.
क्या कहते हैं स्थानीय लोग व व्यापारी
होल्डिंग टैक्स में वृद्धि का असर आम लोगों के साथ व्यवसायियों पर भी पड़ेगा. फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को पत्र भेजा गया है. पहल करनी की मांग की है.– संजीव खत्री, सचिव, चेंबर ऑफ कॉमर्सनगर परिषद की ओर से की गयी टैक्स वृद्धि से लोगों और व्यापारियों को परेशानी होगी. टैक्स में सीमित वृद्धि ही उचित होती. इस मामले में पुनर्विचार की आवश्यकता है. ताकि बोझ कम हो.
– अनवारुल हक अंसारी, स्थानीय निवासी सह व्यवसायीबढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त टैक्स का बोझ लोगों के लिए चिंता का विषय है. नगर परिषद को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. ताकि लोगों को महंगाई में राहत मिल सके.– घनश्याम टीवड़ीवाल, स्थानीय निवासी सह व्यवसायीटैक्स वृद्धि का प्रभाव सभी वर्गों पर पड़ेगा. महंगाई के दौर में लोगों को राहत देने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए. अतिरिक्त बोझ पड़ने के कारण घर का बजट बिगड़ गया है.
– निर्मल जैन, स्थानीय निवासी सह व्यवसायीक्या कहती हैं नगर परिषद अध्यक्षनगर परिषद के सुचारू संचालन और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है. होल्डिंग टैक्स वृद्धि को लेकर लोगों की चिंता की जानकारी मिली है. जनता की मांगों से नगर विकास विभाग को अवगत कराया जायेगा.
– शबरी पाल, अध्यक्ष, नगर परिषद पाकुड़क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारीविभागीय निर्देशों के अनुसार होल्डिंग टैक्स की नयी दरों की रूपरेखा तैयार की गयी है. विभाग से 10 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके अनुरूप इसे लागू किया जा रहा है.
– अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










